Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, भारत चौथी बार करेगा वर्ल्ड कप का मेजबान

स्पोर्ट्स डेस्क। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरूवार को राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में 20 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के मैच भी इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत ने इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भी हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। यह स्टेडियम बीजू पटनायक टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में करीब 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। पटनायक ने वीडियो मैसेज में कहा, 'ओडिशा एक बार फिर 2023 हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।


टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में होगा. जिले के दिलीप तिर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे कई मशहूर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है. हॉकी की लोकप्रियता जिलेभर में देखी जा सकती है.मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, 'हम राउरकेला में 20,000 की क्षमता वाला नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाएंगे. स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. मुझे उम्मीद है कि यह विश्व में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में उभरेगा.

हाल ही में एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था, जिसने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए शहर में बुनियादी ढांचे और संबद्ध सुविधाओं की समीक्षा की. सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉकों में सिंथेटिक हॉकी टर्फ विकसित करने का काम शुरू हो चुका है.



Herald