Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम के मालिक होंगे शाहरुख खान

नई दिल्ली
बॉलीवुड के किंग खान अब क्रिकेट की दुनिया के भी अपना साम्राज्य बढ़ाते जा रहे हैं। शाहरुख खान की नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी अब अमेरिका की क्रिकेट लीग में भी निवेश करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के बाद शाहरुख खान अमेरिका में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम के मालिक होंगे।

2022 में शुरू होगा टूर्नामेंट
अमेरिका में लॉस एंजलिस टीम के साथ नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के करार की जानकारीअमेरिका क्रिकेट एंटरप्राइसेस (एसीई) ने दी है। अमेरिका में निवेश के साथ ही नाइट राइडर्स ने दुनिया के सबसे बड़े मीडिया मार्केट में कदम रखा है। अमेरिकी टी-20 लीग में छह टीमें न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी, शिकागो, डलास और लॉस एंजिलिस होंगी। सूत्रों के मुताबिक यह टूर्नामेंट 2022 में शुरू होगा।

सबसे बड़े मीडिया मार्केट में निवेश
एक साल पहले पिछले साल नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने बताया था कि दुनिया के तमाम स्पोर्टिंग लीग्स में इन्वेस्टमेंट करने के प्रपोजल्स मिल रहे हैं। मैसूर ने क्रिकबज से कहा, 'अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया मार्केट है, जिससे हमें बिल्कुल अलग मौके मिलेंगे। हमें लगता है कि अमेरिका में क्रिकेट के लिए मार्केट अच्छा है। अमेरिका में ऐसे ब्रांड्स हैं, जो क्रिकेट को अपने विज्ञापन के प्लैटफॉर्म की तरह देखते हैं।'

The post अब लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम के मालिक होंगे शाहरुख खान appeared first on Bhavtarini.