Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रहाणे ने उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की नींद, कोहली का आया ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। पैटरनिटी लीव पर भारत लौट चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगाए गए उनके शतक को बेस्ट करार दिया.


रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाए और रवींद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी की. इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है. कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट किया, ‘हमारे लिए एक और शानदार दिन. उचित टेस्ट क्रिकेट अपने बेस्ट रूप में. जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की बेहतरीन पारी.’


भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी. कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, ‘हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया.कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडिलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गए थे. भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.



Herald