Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया की परेशानी बढ़ी, स्टार खिलाड़ी का पहले टेस्ट से बाहर रहना तय

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं। उन्हें 3 मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में कन्कशन और हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह भारत का विदेश में पहला डे-नाइट टेस्ट (पिंक बॉल टेस्ट) होगा।

रवींद्र जडेजा को कम से कम तीन हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है. इसलिए साफ है कि अपना 50वां टेस्ट खेलने की दहलीज पर खड़ा यह ऑलराउंडर 17 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले डे नाइट टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएगा.


टीम इंडिया के लिए परेशानी और भी बढ़ने की आशंका है. हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर होने पर वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ''आईसीसी कनकशन प्रोटोकॉल के तहत सिर में चोट लगने पर खिलाड़ी को सात से दस दिन आराम दिया जाता है जिससे जडेजा 11 दिसंबर से दूसरा अभ्यास मैच भी नहीं खेल सकेंगे.



Herald