Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रितिका के बर्थडे पर रोमांटिंक हुए रोहित, युवराज ने किया इस अंदाज में विश

स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह को उनके जन्मदिन पर रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें से 3 में रितिका उनके साथ थीं। एक में रितिका अकेली थीं, जबकि एक में रितिका बेटी समायरा के साथ सेल्फी लेते दिख रही थीं। रोहित ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो डार्लिग, हमेशा आपको प्यार।’ उन्होंने इस पोस्ट को ritssajdeh पर टैग भी किया। रितिका सजदेह ने भी बेहद प्यारे अंदाज में रोहित की पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘लव यू’ रोहित।


रितिका को इस तरह से विश करने के रोहित के अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का भी नाम शामिल है। युवराज ने भी अपनी बहन को शानदार अंदाज में विश किया। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे Marlow (अंग्रेजी में नाम)।’ इसके बाद उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। बता दें कि रितिका युवराज की मुंह बोली बहन हैं। रितिका युवी को राखी भी बांधती हैं। युवराज भी रितिका को लेकर इतने पजोसिव रहे हैं कि एक बार तो उन्होंने रोहित को ही समझाने के अंदाज में यहां तक कह दिया था कि मेरी बहन से दूर रहना। यह बात रोहित ने रितिका से शादी के बाद एक इंटरव्यू में बताई थी।


रितिका का जन्म 21 दिसंबर 1987 को हुआ था। रोहित ने दिसंबर 2015 में रितिका से शादी की थी। रितिका ने साल 2018 में बेटी समायरा शर्मा को जन्म दिया था। रोहित इस समय ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं। पृथकवास पूरा करने के बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे।रोहित ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बतौर टेस्ट ओपनर खेलना शुरू किया था। टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग के बाद रोहित की बल्लेबाजी का अंदाज बदल गया। रोहित ने उस सीरीज में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था।रोहित शर्मा ने उस टेस्ट सीरीज में एक दोहरे शतक समेत तीन शतक जड़े थे। वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज थी। रोहित ने उस सीरीज में सबसे ज्यादा 529 रन बनाए थे। वह मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे।



Herald