Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी-साक्षी के साथ दुबई में एन्ज्वॉय कर रहीं जीवा, इस अंदाज में आईं नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई चले गए हैं. इसी दौरान साक्षी धोनी का जन्मदिन भी दुबई में ही मनाया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. साक्षी के बाद अब धोनी की बेटी जीवा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में जीवा अपने मम्मी-पापा के साथ दुबई में घूमने निकली हैं.


जीवा धोनी की यह सभी तस्वीरें उनके ऑफिशिल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में जीवा सफेद रंग की ड्रेस पहने हुए और स्टाइलिश हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में जीवा के अलग-अलग अंदाज भी देखने को मिल रहे हैं. किसी तस्वीर में वह बहुत खुश नजर आ रही हैं तो किसी में शांत. वहीं, एक तस्वीर में वह कुछ मुंह भी बना रही हैं.


बता दें कि इस साल आईपीएल का 13वां सीजन भी यूएई में ही खेला गया था. हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से धोनी अपने परिवार को यूएई लेकर नहीं गए थे, लेकिन अब आईपीएल के बाद वह छुट्टियां मनाने के लिए दुबई ही आए हैं.



Herald