

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज दोपहर 1:40 बजे से कैनबरा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज गवाने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज का जीत से आगाज़ करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की भी नजरें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने पर रहेंगी.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा के मानुका ओवल में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत ने 13 रनों से जीत हासिल की. हालांकि, भारत पहले दोनों वनडे मैच हारने के बाद सीरीज गंवा चुका था. लेकिन तीसरे वनडे की यह जीत भारतीय क्रिकेट टीम में आगामी तीन टी20 मैचों की सीरीज में आत्मविश्वास जरूर भरेगी.

सुनील गावस्कर ने कहा, ''मेरे लिए राहुल और शिखर टी20 में ज्यादा कम्फर्टेबल होंगे. इन दोनों को ओपनिंग करनी चाहिए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली आएं. यदि ये 14-15 ओवर तक खेलते हैं तो हार्दिक पंड्या चार नंबर पर खेल सकते हैं. यदि पावर प्ले में दो विकेट गिर जाती हैं तो श्रेयस अय्यर आ सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया- आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस/ मोइजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, एडम जेम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुज और एजे टाय.
भारत- केएल राहुल (विकेटकीपर), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल/मनीष पांडे, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वाशिंग्टन सुंदर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और टी नटराजन/ दीपक चहर.
Herald