Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कोहली के ना होने पर इस भारतीय बल्लेबाज को करेंगे टारगेट

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मेहमान टीम भारत पर बड़ा दवाब होगा। टेस्ट सीरीज में अपनी पकड़ बनाने के लिए भारतीय टीम को लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। मेलबर्न में अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये भारत का 100वां टेस्ट मैच भी होगा। विराट की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे की भी यही कोशिश होगी कि वो खुद को बतौर कप्तान साबित करें और टीम इंडिया को जीत दिलाएं।


पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया मात्र 36 रन ही बना पाई थी। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा दूसरे मैच में उनके गेंदबाज अजिंक्य रहाणे को टारगेट करेंगे।


वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में लैंगर ने कहा, 'अगर आप कोई भी खेल खेलते हैं और उसमें से दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हटा देते हैं। तो वह निश्चित तौर पर आपके लिए फायदेमंद रहेगा।' उन्होंने कहा, 'पहले दिन से हमें रहाणे पर दबाव बनाना होगा क्योंकि वह भारतीय टीम के नए कप्तान होंगे। जब भी आप किसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को हटाते हैं तो आप उन्हें कमजोर कर देते हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। विराट की अनुपस्थिति अजिंक्य रहाणे टी की कप्तानी करेंगे। भारत चार मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है।



Herald