Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ को दोबारा सौंपी जाए टीम की कमान तो करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन: मैथ्यू वेड

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी-20 कप्तान मैथ्यू वेड ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाए तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आरोन फिंच के चोटिल होने के कारण वेड ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे टी-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली। बता दें कि स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी।


वेड ने कहा, 'हमारे पास कई अच्छे अगुआ हैं। मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ, मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपार अनुभव रखते हैं। हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैदान पर मैं अकेला नहीं होता। फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं। स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे । फिर कप्तानी देने पर भी वह अच्छा काम करेंगे।'


अपने बारे में उन्होंने कहा कि 2019 में टीम में वापसी के बाद वह बिल्कुल बदल गए हैं। वेड को 2017-18 एशेज श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन 2018-19 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने टीम में वापसी की। उन्होंने कहा, 'मैं 32 साल का हूं और लंबे समय से खेल रहा हूं। अब मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं। पिछले तीन साल में पूरी तरह बदल गया हूं। लगता है कि करियर फिर से शुरू हुआ है।



Herald