

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार भी वह विवादित बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पंजाब में जन्मे योगराज दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में पहुंचे। उन्होंने हिंदुओं को गद्दार कहा और महिलाओं के लिए भी विवादित टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके भाषण का वीडियो ट्रेंड करने लगा और उन्हें गिरफ्तार करने तक की मांग उठ गई।योगराज किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए उनके बीच पहुंचे थे।

योगराज सिंह के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह हिंदू महिलाओं पर बेहद आपत्तिजनक बातें कहते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान से आक्रोशित लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। ट्विटर पर'Arrest Yograj Singh' ट्रेंड हो रहा है।
Shameful! #yograjsingh father of cricketer Yuvraj Singh abusing Hindus during farmer's protests.
— Hardik M Dodiya (@HardikDodiya_) December 4, 2020
This is not acceptable.. I demand his arrest. @AmitShah ji. #ArrestYograjSingh
pic.twitter.com/GjuGZ4pqcc
कई ने योगराज के भाषण को निंदनीय, भड़काऊ, अपमानजनक और घृणास्पद करार दिया है। योगराज पंजाबी में भाषण दे रहे हैं जिसमें वह हिंदुओं के लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। वह कहते नजर आ रहे हैं, 'ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की।' इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया है।
Herald