Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी के एक दिन बाद धनश्री- चहल के फोटोशूट की ये तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

स्पोर्ट्स डेस्क l टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ मंगलवार को गुरुग्राम में शादी रचाई। चहल और धनश्री की कोरोना काल में इस साल आठ अगस्त को सगाई हुई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने फैन्स को इस बात की जानकारी दी। शादी के एक दिन बाद धनश्री ने अब चहल के साथ फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें उनके और चहल के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ''सबकुछ काफी प्यारा और खूबसूरत था...इंगेजमेंट डे।'' इस फोटोशूट में यह जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके अलावा फोटो में चहल और धनश्री दोनों अपने हाथों की रिंग भी दिखाते नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट को देखकर दोनों के फैन्स उन्हें जमकर बधाइयां संदेश दे रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

धनश्री हाल ही में यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में भी अपने पति और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को चीयर करने पहुंची थीं। धनश्री ने इस दौरान युजवेंद्र चहल के साथ काफी अच्छा समय बिताया था। इसके अलावा कई बार उन्हें मैच में आरसीबी टीम की हौसलाअफजाई करते हुए स्पॉट भी किया गया था। धनश्री पेशे से एक यूट्यूबर हैं और अपने चैनल पर बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। धनश्री के यूट्यूब फॉलोअर्स की संख्या भी कई लाखों में है। धनश्री के डांस वीडियोज के व्यूज भी लाखों में हैं। उनकी खुद की एक डांस कंपनी भी है।



Herald