Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व चयनकर्ता ने बताई ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी, कहा- मेलबर्न में वापसी करेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की एडिलेड टेस्ट में हार के बाद निराश पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत ने टीम को इसे बुरा सपना समझकर भूलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में दमखम है की वह वापसी करे और उसको इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए की मेजबान ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी उतनी ताकतवर नहीं है। विराट कोहली की कमी टीम को खलेगी इसपर श्रीकांत ने भी जोर दिया, "मुझे लगता है कि मानसिकता बहुत ही ज्यादा रक्षात्मक थी। उनको अब दोबारा के एक जुट होना पड़ेगा। उनके अंदर सकारात्मक भाव लाना ही लाना होगा।


सबसे अच्छा तरीका है कि चलते जाओ। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो जब आप किंग कोहली को मिस करते हैं तो फिर यह काफी मुश्किल काम हो जाता है और शामी भी तो नहीं होंगे।पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय टीम पर भरोसा जताया और कहा कि उनका एक खराब दिन था जो बुरे सपने जैसा रहा। उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे इस बात का पक्का यकीन है कि टीम इससे उबरेगी और लड़ेगी। भारत में सभी लोग इस चीज से निराश हुए लेकिन फिर सभी ने इसको मान लिया है कि यह एक बुरा सपना था।


पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि वह भी इतनी अच्छी नहीं है। डेविड वार्नर के बाहर होने की वजह से टीम को काफी नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की खराब बल्लेबाजी का फायदा भारतीय टीम को जरूर उठाना चाहिए।श्रीकांत ने कहा, "हमको यह भी नहीं भूलना चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी कोई बहुत अच्छी नहीं है। मेरा तो मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी 30 प्रतिशत डेविड वार्नर, 30 प्रतिशत स्मिथ और बाकी सभी कुल मिलाकर 30 प्रतिशत डालते हैं। लेकिन हां उनकी गेंदबाजी बहुत ही ज्यादा अच्छी है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा ताकतवर नहीं है।



Herald