Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के रन आउट होने से दुखी हुआ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इंडियन टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए हैं और पिंक बॉल से हो रहे इस टेस्ट मैच में भारत ने भी अच्छी शुरुआत कर ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया है.विराट कोहली पहली पारी के 77वें ओवर में रन आउट हुए और ये ओवर नाथन लियोन फेंक रहे थे। इस ओवर की एक गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने मिड-ऑफ की दिशा में एक शॉट खेला और सिंगल लेने के लिए कॉल किया। विराट ने तुरंत इस पर रन लेने के लिए दौ़ेड़े, लेकिन फिर रहाणे ने अपना विचार बदल दिया तब तक विराट आधी पिच तक पहुंच चुके थे और वो रन आउट हो गए।

विराट कोहली शानदार बल्लेबाज हैं और उन्हें बल्लेबाजी करते देखना हर क्रिकेट फैंस खूब पसंद करते हैं, लेकिन वो जिस तरह से आउट हुए वो काफी निराश करने वाला था। विराट कोहली के इस तरह से आउट होने के बाद पूर्व कंगारू स्पिनर शेन वॉर्न ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी निराशा जाहिर की और कहा कि इस तरह से बल्लेबाज का ऐसे आउट होने निराश करता है।


शेन वॉर्न ने ट्विट करते हुए लिखा कि, विराट का इस तरह से आउट होना निराश करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि ये क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराश करने वाला रहा क्योंकि हम उनसे बड़ी पारी की आशा कर रहे थे। हालांकि विराट के आउट होने के बाद रहाणे ने हाथ उपर उठाकर अपनी गलती मानी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Herald