Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूर्नामेंट छोड़कर पाकिस्तान लौटे आफरीदी, बताई ये वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी एक हफ्ते बाद ही लंका प्रीमियर लीग छोड़ कर वापस पाकिस्तान लौट गए हैं. अफरीदी ने कहा है कि वो किसी पर्ससनल इमरजेंसी की वजह से पाकिस्तान वापस जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हालात ठीक होने पर वो टूर्नामेंट में वापस लौट आएंगे. इस बीच LPL की तरफ से कहा गया है कि अफरीदी की बेटी हॉस्पिटल में भर्ती है. बता दें की शाहिद अफरीदी LPL में गॉल ग्लैडिएटर्स के कप्तान हैं.


अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, 'दुर्भाग्य से मुझे पर्सनल इमरजेंसी में हिस्सा लेने के लिए घर जाना पड़ रहा है। परिस्थिति सही होते ही मैं वापस एलपीएल में अपनी टीम से जुड़ जाऊंगा। ऑल द बेस्ट।' अफरीदी एलपीएल की शुरुआत से ही काफी चर्चा में रहे हैं। पहले उन्होंने अपनी फ्लाइट मिस कर दी थी जिसके चलते वह कुछ देरी से अपनी टीम से जुड़े थे।

एलपीएल में सोमवार को कैंडी टस्कर्स और गाले ग्लैडिएटर्स के बीच मैच खेला गया था। इस मैच के खत्म होते ही अफगानिस्तानी क्रिकेटर नवीन उल हक (कैंडी टस्कर्स) और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (गाले ग्लैडिएटर्स) के बीच मैदान पर जमकर बहस हुई। इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और गाले ग्लैडिएटर्स के कप्तान शाहिद अफरीदी भी नवीन उल हक से उलझते हुए नजर आए। अफरीदी ने इसको लेकर भी ट्विटर पर सफाई दी थी।



Herald