Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता का कैंसर के कारण हुआ निधन

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स का निधन हो गया है. गेड ने ब्रैन कैंसर से एक साल तक जूझने के बाद मंगलवार को अंतिम सांस ली. वो 65 साल के थे. बेन स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड की टीम के साथ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए हैं. उन्होंने 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, लेकिन उन्हें वनडे मैचों की सीरीज में आराम दिया गया. इस सीरीज को बायो बबल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद बीते सोमवार को रद्द कर दिया गया.

पूर्व रग्बी खिलाड़ी और कोच गेड पिछले कुछ समय से मस्तिष्क के कैंसर से पीड़ित थे और स्टोक्स अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए कुछ समय पहले एक महीने से अधिक समय तक क्राइस्टचर्च में थे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘बेन स्टोक्स के पिता गेड के निधन के बाद हमारी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.


दक्षिण अफ्रीका में 2019 में सीरीज के दौरान स्टोक्स ने ‘बीच की अंगुली मोड़कर’ इशारा करते हुए अपने पिता को सम्मान दिया था. उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उनके पिता को खेलना जारी रखने के लिए अपनी अंगुली का एक हिस्सा कटवाना पड़ा था.


Herald