Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब योग भी प्रतियोगी खेलों की श्रेणी में शामिल, खेल मंत्रालय ने दी मान्यता

राज्यों में योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन होगी

नई दिल्ली: भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भारत सरकार ने गुरुवार को योग को प्रतियोगी खेल के रूप में मान्यता दे दी है। बाकी खेलों की तरह अब योग की भी राज्यों में योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन होगी। अब योगा के कॉम्पिटिटिव गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे।

भारत सरकारआर्थिक मदद देगी

बता दें कि भारत सरकार योगा स्पोर्ट्स को भी उसी तरह आर्थिक मदद देगी जैसे दूसरे खेलों को दी जा रही है। अन्य खेलों की तरह अब लोग करियर बनाने के लिए योग में पहले से ज्यादा रुचि दिखाएंगे।

योग भारत का दुनिया के लिए उपहार

खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट करके कहा, ‘योग को लोकप्रिय बनाने और योगासन को खेल का रूप देने का पीएम नरेंद्र मोदी का विजन आज पूरा हो गया। खेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दे दी है। जैसे कि योग भारत का दुनिया के लिए उपहार है, वैसे ही योगासन स्पोर्ट्स वर्ल्ड को गिफ्ट है।

The post अब योग भी प्रतियोगी खेलों की श्रेणी में शामिल, खेल मंत्रालय ने दी मान्यता appeared first on Bhavtarini.