

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. मोहम्मद शमी से अलग होने के बाद बाद वह सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. हाल ही में हसीन जहां ने एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें वो बीच पर खड़ी नजर आ रही हैं. इस बोल्ड और खूबसूरत फोटो पर हसीन जहां को यूजर्स के खूब सारे अच्छे कमेंट मिल रहे हैं.

हाल ही में हसीन जहां ने अपना एक काफी बोल्ड फोटोशूट करवाया है। संमुदर किनारे एक इमारत पर अपना हाथ रखी उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की एक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है। साथ ही हरे रंग का एक नेकपीस गले में पहना हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में खुद को मिर्च बताया और फैंस को जानकारी दी की उन्होंने एक मॉडल फोटोशूट करवाया है।

हसीन की इस तस्वीर पर हजारों लोग लाइक और कमेंट कर चुके हैं। जिसमें से कुछ तो उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने उनकी तुलना ड्रीम गर्ल से करते हुए गाना लिखा, 'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो'। वहीं एक अन्य यूजर ने उनको ट्रोल करते हुए लिखा कि 'ये है कौन, और इतना घटिया फोटोशॉप किया है'। कुछ फैंस ने तो हसीन को ये तक कह दिया कि अब आपकी उम्र हो गई है।सोशल मीडिया पर हसीन जहां के बोल्ड फोटोज की भरमार है। हालांकि अपने बोल्ड लुक के लिए हसीन जहां को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है।
Herald