

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. पिता के निधन का शोक मना रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाहर रहने का फैसला किया है. ईसीबी ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इस सीरीज से आराम देने का फैसला किया है. लंबे वक्त के बाद टीम में दिग्गज खिलाड़ियों जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली की वापसी हुई है.

स्टोक्स और आर्चर की अगले साल फरवरी में भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए वापसी लगभग तय है. इंग्लैड की टीम दो जनवरी को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां गॉल स्टेडियम में उसे 14 से 18 जनवरी तक पहला और 22 से 26 जनवरी तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है.
इंग्लैंड टेस्ट टीम:
जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्रावले, सैम कुरेन, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
Herald