

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक हैरान करने वाला फैसला किया है। आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। इससे पहले वे पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, वे विदेशी लीग में खेलते रहेंगे, लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा सामने आ रहा है।

मोहम्मद आमिर ने अपने करियर के शुरुआती सालों में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था, लेकिन साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद उन पर पांच साल का बैन लगा। इसके बाद, आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी की और पाकिस्तान की टीम को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आमिर दुनियाभर में खेली जाने वाली टी20 लीग में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की बात आमिर की काफी आलोचना हुई थी और पाकिस्तान की ओर से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, माना जा रहा है इसी वजह से आमिर ने संन्यास का फैसला लिया है। आमिर ने पाकिस्तान के जर्नलिस्ट शोएब जट्ट से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं क्रिकेट से दूर नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं इस मैनेजमेंट के अंडर क्रिकेट खेल पाऊंगा। मुझे लगता है कि फिलहाल क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। मुझे मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है।
Herald