

स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक पंड्या भले ही गेंद से अपना योगदान नहीं दे पा रहे हों, लेकिन बल्ले से वह टीम के लिए पूरी जान लगा रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर रविवार को उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारते हुए मुकाबले में छह विकेट से जीत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। पंड्या का स्ट्राइक रेट 190.90 का रहा जो कमाल का कहा जा सकता है।

लैंगर ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैच के नजरिए से यह अविश्वसनीय पारी थी। हमें पता है कि वह (पंड्या) कितने खतरनाक है। इससे पहले हम धोनी को देख चुके है और पंड्या ने आज उसी तरह से बल्लेबाजी की। उन्होंने इस सत्र बेहतरीन बल्लेबाजी की है, जाहिर है कि यह शानदार पारी थी।’’ लैंगर ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को टी20 के कई अनुभवी खिलाड़ियों के होने से फायदा हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि पूरा मैच काफी करीबी था। हमारा क्षेत्ररक्षण शानदार था। टी20 के अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम आज हम पर भारी पड़ी।’’ लैंगर ने बल्लेबाजी के दौरान कुछ शानदार शॉट लगाने वाले भारतीय कप्तान की भी तारीफ की। कोहली ने इस मैच में 24 गेंद में 40 रन की पारी खेल कर बीच के ओवरों में रन गति को कम नहीं होने दिया।
Herald