

स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब के बल्लेबाज गिल करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते दिखे। उन्होंने कैनबरा में 39 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्का लगाया। वह इस मैच में ओपनिंग करने उतरे और lbw आउट होकर लौटे। उन्होंने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में पिछले साल फरवरी में वनडे मैच खेला था।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को भारतीय टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच के बाद भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे टीम के अऩ्य खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और जेब में हाथ डाले नजर आ रहे हैं. इस पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दी है.

ये फोटो शुभमन गिल ने मैच के बाद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. एक फोटो में वह कोहली के साथ बल्लेबाजी करते, तो दूसरे में अन्य खिलाड़ियों के साथ थर्ड अंपायर के डिसीजन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं.
इन फोटो को शेयर करते हुए शुभमन गिल ने लिखा, “अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करने की ग्रेट फीलिंग.” इसी फोटो पर युवराज सिंह ने लिखा, “वास्तव में महान विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने वाली एक खुशी ! महाराज जेब से हाथ बाहर निकाल लो. यह इंडिया का मैच चल रहा है, किसी क्लब का नहीं.”
Herald