Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रहाणे की कप्तानी के मुरीद हुए बड़े-बड़े दिग्गज, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। अंजिक्या रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से मात दी है. इस जीत के साथ ही विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रहाणे ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को अपना मुरीद बना लिया है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रहाणे की जमकर तारीफ की है. गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा रहाणे की कप्तानी को सराहने पर अपनी खुशी का इजहार किया है.


रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में कामयाब रही है. गावस्कर ने कहा कि ''जिस तरह से रहाणे टीम का नेतृत्व कर रहे थे उसके लिये उनकी जो प्रशंसा हो रही थी उसको समझने के लिये आपको आस्ट्रेलियाई कमेंट्री बॉक्स के आसपास होना चाहिए और इनमें कुछ आस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शामिल थे जो कमेंट्री बॉक्स में थे. पोंटिंग से लेकर वार्न तक ने रहाणे की कप्तानी को सराहा है. पूर्व कप्तान ने कहा, ''इसलिए यह देखकर खुशी हुई कि वे लोग उनकी नेतृत्वक्षमता के लिये तारीफ कर रहे हैं. इनमें रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, माइक हसी, शेन वार्न जैसे दिग्गज शामिल थे जो रहाणे की कप्तानी की प्रशंसा कर रहे थे.


गावस्कर हालांकि विराट कोहली को ही टेस्ट टीम का रेगुलर कप्तान बनाए रखे जाने के हक में हैं. उन्होंने कहा, ''रहाणे कार्यवाहक कप्तान हैं. एक कार्यवाहक कप्तान या एक कार्यवाहक बल्लेबाज या नई गेंद का गेंदबाज या ऑफ स्पिनर आप तब अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और जब मुख्य खिलाड़ी की वापसी होती है तो आपको उसके लिये जगह खाली करनी होती है.गावस्कर से पूछा गया कि क्या अब आस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव होगा, उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर. वे इस तरह की स्थिति के आदी नहीं हैं. जब भी वे पहला टेस्ट जीत लेते हैं तब श्रृंखला जीत जाते हैं. कुछ पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 4-0 की बात कर रहे थे. अब आप जान गये हैं कि यह कैसी टीम है. यह ऐसी टीम नहीं है जो आपको खुद पर हावी होने का मौका देती है.



Herald