

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा फिट होकर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. हिट मैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्लेन में बैठकर तस्वीर शेयर की है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के मौके पर 'थंब्स अप' करते हुए तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. कई दिनों से रोहित के चोटिल और फिर फिट होने को लेकर खबरें चल रही थी.
#RohitSharma #instastory #AUSvsINDonSONY pic.twitter.com/YVEebM5Oiy
— Vishal Bhagat (@VishalSports123) December 16, 2020
बता दें कि कुछ दिन पहले ही हिट मैन ने बैंगलोर के एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया था. जिसके बाद उनके ऑस्ट्रेलिया जल्द रवाना होने के बात सामने आई थी. रोहित ने अब फ्लाइट से तस्वीर शेयर कर फैन्स को यह सुनिश्चित कर दिया है कि वो ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं. फैन्स भी इस खबर और तस्वीर को देखकर खुश हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के दौरान रोहित के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं बना सके थे. कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में पृथकवास नियमों के चलते वह हालांकि पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे लेकिन आखिरी दो टेस्ट में वह टीम का हिस्सा बनेंगे. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के तहत वह सिडनी (सात से 11 जनवरी) और ब्रिसबेन (15 जनवरी से 19 जनवरी) में होने वाले आखिरी दो टेस्ट के लिए अभ्यास करने से पहले 14 दिनों तक वहां पृथकवास में रहेंगे.
Herald