Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने अश्विन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कम करके आंका और इस गेंदबाज के खिलाफ उनके आक्रामक रवैये के कारण पहली पारी में टीम की बल्लेबाजी बिखर गई. इस 34 साल के गेंदबाज ने अपना टैलेंट दिखाते हुए 4 विकेट झटके, जिसमें दिग्गज स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाना भी शामिल था. इस डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई.

रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘अश्विन के खिलाफ हमारे बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा आक्रामक दिख रहे थे. उन्होंने अश्विन को कम कर के आंका लेकिन अश्विन ने दिखा दिया कि वह कितने शानदार है.’आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहते हुए अश्विन के साथ काम करने वाले इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘वो रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ये उलटा पड़ गया.

अश्विन ने पहली पारी में 18 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट लिए जिससे भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रन की बढ़त मिली. भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं जिससे उसकी कुल बढ़त 62 रन की हो गई है.



Herald