

स्पोर्ट्स डेस्क। अन्य हस्तियों की तरह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सैंटा क्लॉज बने नजर आ रहे हैं और मैरी क्रिसमस कह रहे हैं। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने भी क्रिसमस की बधाई दी है। हालांकि, उनकी पोस्ट से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पत्नी रितिका और बेटी समायरा से दूर रहना उन्हें बहुत खल रहा है। रोहित इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं। कड़े कोरोना नियमों के कारण वह ऑस्ट्रेलिया में ही अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं।
इस दौरान उन्हें अपने परिवार खासकर पत्नी और बेटी की याद बहुत सता रही है। क्रिसमस की बधाई देते हुए भी उनकी यह पीड़ा सार्वजनिक हुई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रितिका और अपनी बिटिया की प्यारी सी तसवीर पोस्ट करते हुए क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को क्रिसमस की बधाई। छुट्टियों का मजा उठाइए। तुम लोगों को बहुत मिस कर रहा हूं।’ उन्हें इसे @ritssajdeh को टैग भी किया है।
Merry Christmas everyone! ????
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 25, 2020
Christmas has always been about togetherness and giving.
Let's make it special for the people around us, even in the smallest of ways. Have a blessed one. pic.twitter.com/jZI32o9jOj
रितिका ने भी उनकी पोस्ट पर क्यूट सा जवाब दिया है। रितिका ने लिखा, ‘Rooooooo हम भी तुम्हें बहुत ज्यादा……. मिस कर रहे हैं।’ बता दें कि रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें हैमस्टिंग इंजरी हुई थी। इस कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम से उनका नाम नदारद था। हालांकि, बाद में उनका नाम टीम में शामिल किया गया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी को क्रिसमस की बधाई। हमेशा से क्रिसमस लोगों को साथ लाने और देने के लिए जाना जाता है। चलिए इसको स्पेशल बनाते हैं। अपने आसपास के लोगों के लिए, छोटे तरीके से ही सही। आपका क्रिसमस शानदार हो।’
Herald