Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गंभीर हो सकती है जडेजा की चोट, ड्रेसिंग रूम में आया था चक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को कहा कि रविंद्र जडेजा भारतीय पारी पूरी करने के बाद चक्कर महसूस कर रहे थे। इसके बाद उनके विकल्प के तौर पर उतारे गए युजवेंद्र चहल ने सभी को दिखाया कि किसी भी समय मिले मौके के लिए कैसे तैयार रहना चाहिए। चहल टीम में शामिल नहीं थे, वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविंद्र जडेजा के कनकशन विकल्प के तौर पर आए और उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाकर मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई।कन्कशन विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को मनुका ओवल मैदान पर पहले टी-20 मैच में अपनी फिरकी से मैच का पासा पलटने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उन्हें 15 मिनट पहले पता चला था कि वह गेंदबाजी करने वाले हैं.


रवींद्र जडेजा को मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लग गई थी और इसी कारण चहल को कन्कशन खिलाड़ी के तौर पर खेलने का मौका मिला. अपनी फिरकी से चहल ने एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड जैसे अहम विकेट ले मैच को भारत की झोली में डाल दिया. तीन विकेट लेने वाले चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.


सैमसन ने मैच के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘उनके हेलमेट में अंतिम ओवर (मिशेल स्टार्क के) में गेंद लगी और जब वह ड्रेसिंग रूम में आए थे तो फिजियो (नितिन पटेल) ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है। उन्होंने (जडेजा ने) कहा कि वह थोड़े चक्कर महसूस कर रहे हैं। टीम के डॉक्टर (अभिजीत साल्वी) की सलाह के अनुसार उन पर नजर रखी जा रही है।



Herald