Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस, इस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगे रवाना

स्पोर्ट्स डेस्क। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज होनी है, जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डे-नाइट टेस्ट होगा, जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट से उबर चुके हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास भी कर लिया है। वे 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होंगे। रोहित शर्मा हालांकि टीम इंडिया के लिए कितने टेस्ट खेलेंगे इस पर स्थिति साफ नहीं हैं.


रोहित शर्मा पिछले 20 दिनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे. इससे पहले 20 नवंबर को रोहित शर्मा एनसीए में फिटनेस टेस्ट से गुजरे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ने आज सुबह ही फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. रोहित शर्मा हालांकि अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.


ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम हैं. रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा. ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 9 जनवरी से खेला जाना है.



Herald