Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस गेंदबाज का तीसरा टेस्ट में खेलना भी मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव अब मेलबर्न टेस्ट में आगे नहीं खेल पाएंगे. साथ ही तीसरे टेस्ट में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है. 28 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उन्हें चोट लग गई. उन्हें काफ मसल यानी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा है. इसकी वजह से लंगड़ाते हुए उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. फिर उनके स्कैन कराए गए. 33 साल के उमेश बढ़िया रंग में थे. उन्होंने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट भी लिया था. लेकिन गेंदबाजी करने के दौरान ही बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ.


बीसीसीआई की मीडिया टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अपने चौथे ओवर के दौरान उमेश ने काफ मसल में दर्द की शिकायत की. इसके बाद मेडिकल टीम ने उनकी जांच की. फिर उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया. ऐसे में उनका बचा हुआ ओवर मोहम्मद सिराज ने पूरा किया. लेकिन बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने जानकारी दी कि उमेश मेलबर्न में आगे नहीं खेल पाएंगे. साथ ही सिडनी में प्रस्तावित तीसरे टेस्ट में भी उनका खेलना मुश्किल है.


भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की परेशानी झेलनी पड़ी है. दौरे से पहले ही इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा को आईपीएल में चोट लग गई थी. ऐसे में इशांत और भुवी तो दौरे से पूरी तरह बाहर हो गए. वहीं रोहित आखिरी दो टेस्ट खेलने के लिए ही फिट हो सके हैं. इसी तरह एडिलेड में मोहम्मद शमी को चोट लग गई. उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान हाथ में गेंद लगी. इससे उन्हें फ्रेक्चर हो गया. अब उमेश को भी चोट लग गई.इस वजह से तीसरे टेस्ट में नवदीप सैनी को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. टीम के पास उनके अलावा शार्दुल ठाकर, टी नटराजन और कार्तिक त्यागी के रूप में भी ऑप्शन हैं.



Herald