Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के खिलाफ रणनीति को लेकर ऐसा बोले कंगारू कोच लेंगर

एडिलेड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवर के संस्करण में जोरदार टक्कर देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया ने जहां वनडे सीरीज 2-1 से जीती वहीं भारत टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाने में सफल रहा। अब दोनों देश चार मैच की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगे। पहला टेस्ट (डे-नाइट) 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इसमें भारत को कप्तान विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं।

इस बीच मेजबान टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने कोहली को रोकने के लिए खास रणनीति बनाई है। लेंगर ने कहा कि हमें अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। कोहली बेहतरीन क्रिकेटर व कप्तान हैं। हम उनका काफी सम्मान करते हैं। हमने उनके लिए बहुत अच्छी रणनीति तैयार की है। हमें योजना सही तरीके से अमल में लानी होगी। ऐसे में हम उन्हें रोकने में कामयाब रहेंगे। लेंगर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भारत से ज्यादा डे-नाइट मैच खेलने की वजह से कोई फायदा नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ टीम और खिलाड़ी हालात के अनुरूप ढल जाते हैं। चाहे मैच कितना भी बड़ा हो और गेंद किसी रंग की हो। हमें टेस्ट खेले एक साल हो चुका है। मैदान पर अच्छा प्रदर्शन जरूरी है, चाहे दिन-रात का मैच हो या दिन का। पिछला प्रदर्शन ज्यादा मायने नहीं रखता। लेंगर ने कहा कि लिमिटेड ओवरों की सीरीज काफी अच्छे माहौल में खेली गई और आगे भी ऐसी ही उम्मीद है। वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे लेकिन खेल भावना के साथ। आईपीएल के कारण खिलाड़ी एक-दूसरे को जान चुके हैं और उनके बीच अच्छे रिश्ते हैं।



Herald