Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रहाणे की कप्तानी के मुरीद हुए कई दिग्गज, सोशल मीडिया पर छाए

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को बेहद कमजोर माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया. मुकाबले के पहले दिन मेहमान टीम का दबदबा रहा और कंगारुओं के पसीने छूटते हुए नजर आए. ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन रहाणे ने समझदारी से गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी के लिए जल्दी मौका देने की बात हो या फिर पदार्पण कर रहे मोहम्मद सिराज को देर से गेंद थमाने की, रहाणे का हर फैसला बेहतर साबित हुआ, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 195 रन पर सिमट गई.


पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम का नेतृत्व कर रहे कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की गेंदबाजी में बदलावों की तारीफ की, जिससे मैच के पहले दिन भारतीय टीम अपना दबदबा कायम कर सकी. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘रहाणे ने गेंदबाजी में शानदार बदलाव करने के साथ क्षेत्ररक्षकों को सही जगह खड़ा करने में चतुराई दिखायी. गेंदबाजों ने भी इसका परिणाम दिया. अश्विन, बुमराह, सिराज शानदार थे. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 पर ऑल आउट करना बेहतरीन प्रयास है. पहली पारी में बड़ी बढ़त बनाने का दारोमदार अब बल्लेबाजों पर है’.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘एमसीजी में क्रिकेट का शानदार दिन. लंबे समय के बाद ऐसी शानदार पिच तैयार करने के लिए मैदान कर्मियों को बधाई. ऐसी पिचें और अधिक होनी चाहिए. भारतीय गेंदबाज आज बेहतरीन थे और रहाणे ने शानदार तरीके से नेतृत्व किया. क्या भारतीय टीम कल पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकती है?’

पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मणपदार्पण कर रहे शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के साथ कप्तान रहाणे से प्रभावित दिखे.उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत ने आज के दिन शानदार खेल दिखाया. गेंदबाजों ने एक बार फिर प्रभावित किया, पदार्पण कर रहे दोनों खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे दिखे, रहाणे ने शानदार कप्तानी की और सबसे जरूरी बात यह कि टीम एडिलेड की हार को पीछे छोड़ चुकी है’.



Herald