

स्पोर्ट्स डेस्क। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 55 ओवरों का सामना करते हुए 3 विकेट गंवा कर 107 रन बटोरे हैं. रहाणे 2 और कप्तान विराट कोहली 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं. अपना दूसरा डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए शॉ पारी की दूसरी गेंद पर ही मिशेल स्टार्क द्वारा बोल्ड कर दिए गए.

विराट कोहली को एडिलेड का मैदान बेहद पसंद है. इस मैदान पर उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैच की 6 पारियों में 3 शतक लगाए हैं. 2012 में विराट ने इस मैदान पर खेले गए मैच की दो पारियों में 116 और 22 रन बनाए थे. 2014 में तो कोहली का बल्ला खूब बोला था. उन्होंने अपनी दोनों पारियों में शतक जड़ा था. वहीं 2018 में खेले गए मैच में विराट महज 3 रन और 34 रन बना पाए थे.
वहीं एडिलेड के मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी मैच 2019 में खेला था. उस वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से शिकस्त दी थी और विराट कोहली ने उस मैच में 104 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहलीके टेस्ट आंकड़ों पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1274 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 6 शतक भी दर्ज हैं.
कोहली के इन विराट रिकॉर्ड्स को देखकर फैंस को विराट से काफी उम्मीदें हैं और उनको पूरी यकीन भी है कि विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाएंगे.
Herald