

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को केनबरा के ओवल में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल 2020 में फ्लॉप रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती दोनों वनडे में लगातार दो तूफानी पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैक्सवेल ने टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और चयनकर्ताओं के उम्मीदों पर भी खरा उतरे।

लेकिन बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज दिग्गज इयान चैपल को मैक्सवेल का मशहूर शॉट पसंद नहीं है और उन्होंने इसपर बैन लगाने की मांग की है। चैपल ने मैक्सवेल की स्विच हिटिंग (अपने पोजीशन को बदलकर) शॉट को गेंदबाजों और फील्डरों के साथ धोखा बताया है।

वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बातचीत में चैपल ने कहा, 'यह बहुत ही परेशान करने वाला और बेहद अनुचित है जब एक बल्लेबाज गेंदबाजी के दौरान विपरीत हाथ से बल्लेबाजी करने लगता है प्रतिद्वंद्वी कप्तान द्वारा निर्धारित क्षेत्ररक्षण को फेल कर देता है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाजवाब और जबरदस्त है, खासकर स्मिथ और मैक्सवेल की बल्लेबाजी, उनके कुछ शॉट्स ऐसे हैं जिसपर विश्वास नहीं होता है। लेकिन फिर भी यह ठीक नहीं है।
Herald