Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हेजलवुड ने दिया यह बयान, कहा - कोहली पर मानसिक दबाव बना रहा है ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को एडीलेड में खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर आई है। पहले टेस्ट मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा होंगे। स्टार्क के वापस टीम में आने पर उनके साथी जोश हेजलवुड ने खुशी जताई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली को तीन बार आउट करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच में उन्हें कोहली के खिलाफ थोड़ी बहुत मानसिक बढ़त हासिल होगी. हेजलवुड ने कहा कि पहला टेस्ट जो दिन-रात प्रारूप में खेला जाएगा वो एक नई शुरुआत होगी. इस मैच के बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट लेंगे.

हेजलवुड ने कहा, "नहीं मुझे नहीं लगता कि मुझे उनके खिलाफ एडवांटेज होगा. सफेद गेंद से उनके खिलाफ मेरी किस्मत ने साथ दिया. इससे आप अगले प्रारूप में मदद ले सकते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि यह एक नई शुरुआत होगी. गुलाबी गेंद से अलग कहानी होती है. उन्होंने पिछले साल लाल गेंद से रन किए थे.


हेजलवुड ने विराट कोहली के विकेट को बेहद ही अहम बताया है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनके खिलाफ शुरुआत करना भी अहम है. हम उनके खिलाफ एक टेस्ट में दो ही पारियों में खेलेंगे. यह जरूरी है कि हम उनके खिलाफ अच्छी शुरुआत करें और उन पारियों में उनके प्रभाव को खत्म करें.



Herald