Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट के लिए रुकने में कोई गुरेज नहीं: पंड्या

सिडनी 
हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला ने रविवार को कहा कि अगर टीम प्रबंधन चाहता है, तो उन्हें रुकने में कोई गुरेज नहीं. पीठ की सर्जरी के बाद वापसी करने वाले पंड्या ने अभी नियमित तौर पर गेंदबाजी शुरू नहीं की है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर के मैचों में बल्ले से चमकदार प्रदर्शन किया, जिससे मेहमान टीम वनडे सीरीज के दो मैच गंवाने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम करने में सफल रही.

यह पूछने पर कि क्या वह 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रुकना चाहेंगे, तो पंड्या ने कहा, ‘यह अलग तरह का मुकाबला है. मुझे लगता है कि मुझे होना चाहिए. मेरा मतलब मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अंत में यह फैसला प्रबंधन पर है. इसलिए हां, मुझे नहीं लगता कि मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ कह सकता हूं.’ 

मुंबई इंडियंस (MI) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद पंड्या ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. हरफनमौला पंड्या ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जरूरत के समय मैच फिनिश करने में महारत हासिल करने पर काम किया.

पंड्या ने 22 गेंदों में 42 रनों की आक्रामक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की 6 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई..उनकी मदद से मेहमान टीम ने अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
 

The post  ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट के लिए रुकने में कोई गुरेज नहीं: पंड्या appeared first on Bhavtarini.