Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोबारा स्थगित हुआ पहला वन-डे, इस बार खिलाड़ी नहीं होटल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला पहला वन-डे दोबारा स्थगित हो गया है। बता दें कि इस बार खिलाड़ी नहीं बल्कि होटल के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी वजह से पहले वन-डे को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया था।साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ियों के कोविड पाजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट जिसमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया, 'शुक्रवार को पूरी टीम का टेस्ट हुआ और यह बताते हुए खुशी हो रही है की सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आपको बता दें शुक्रवार को अचानक दो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के कोविड पाॅजिटिव पाए जाने पर मैच को स्थगित करना पड़ा था। जिसके बाद से ही पूरी सीरीज़ पर खतरा मंडरा रहा था।


3 मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मैच केपटाउन में खेला जा सकता है। वनडे श्रृंखला में अब रविवार और सोमवार को लगातार मैच खेले जायेंगे । इंग्लैंड का दौरा बुधवार को तीसरे मैच के साथ खत्म होगा। पहले यह सीरीज़ शुक्रवार को शुरु होने वाली थी। टी-ट्वेंटी सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने मेजबान अफ्रीका का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।



Herald