Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने कोहली को कप्तानी को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद एक बार फिर से विराट कोहली को टीम इंडिया की कप्तानी से हटाने की मांग होने लगी है. फैंस से लेकर कई पूर्व क्रिकेटर उन्हें हटाने की बात कर रहे हैं. हालांकि इस मुद्दे पर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भारतीय टीम के पास विराट कोहली के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं. विराट कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड धोनी से अच्छा है.


क्रिकबज के शो में आकाश चोपड़ा ने कहा, 'लोगों के दिमाग में आईपीएल रहता है और उन्हें ये दिखता है कि उनकी कप्तानी में आरसीबी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है. ये फैंस नहीं हैं, पूर्व खिलाड़ी भी यही बात कर रहे हैं. मेरे विचार में सबसे सफल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं. अब अगर आप धोनी का जीत प्रतिशत निकालेंगे तो विराट कोहली उनसे कम से कम 10 प्रतिशत हर फॉर्मेट में आगे हैं. हम लोग जज्बाती हो जाते हैं और खेल जज्बे से खेला जाता है. श्रेयस अय्यर को भी बाहर करने की बात कर रहे हैं.

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'अगर खुद विराट कोहली कप्तानी छोड़ दें तो भी टीम इंडिया के पास कोई कप्तानी का विकल्प नहीं है. मौजूदा टीम में विराट कोहली बेस्ट हैं. वो कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. कोहली ने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती लेकिन वो सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचे हैं. विराट कोहली को आप कप्तानी से ऐसे नहीं हटा सकते, उनका जीत प्रतिशत अच्छा है.



Herald