Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना की वजह से टूटेगी ऑस्ट्रेलियाई परंपरा, तीसरे टेस्ट में हो सकता है बड़ा बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क। सिडनी में कोरोना के नए मामले पाए जाने के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के आयोजन की संभावना कम हो गई है। हालांकि, इस पर फैसला अगले दो दिन में किया जाएगा। सिडनी में कोरोना के नए मामले पाए जाने के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के आयोजन की संभावना कम हो गई है। हालांकि, इस पर फैसला अगले दो दिन में किया जाएगा।


मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने रविवार को कहा कि भले ही वह चाहते हैं कि सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन हो लेकिन अभी स्थिति काफी जटिल हो रखी है। फॉक्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, 'वह (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले) न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि अभी स्थिति बेहद जटिल है। उन्होंने जो कुछ भी मुझे बताया उस हिसाब से यह वास्तव में 50-50 जैसी स्थिति है।'


उन्होंने कहा, 'सिडनी को पर्याप्त समय देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बधाई देनी चाहिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि मैच सिडनी में हो। उन्हें जितना अधिक समय मिलेगा उतने की वहां मैच के आयोजन के मौके बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अगले 48 घंटों में पता चल जाएगा कि क्या हम उस मैच की मेजबानी करने जा रहे हैं। जैसा मैंने कहा कि हम चाहते हैं कि मैच सिडनी में हो लेकिन जरूरत पड़ने पर हम मैच के आयोजन के लिए तैयार हैं।



Herald