Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉस टेलर ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मैदान में ही उतरते ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने इतिहास रच दिया. टेलर न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. आज पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का 438वां मैच खेला और पूर्व कीवी कप्तान डेनियल वेटोरी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 437 मैच खेले हैं. टेलर और वेटोरी के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकॉलम ने 432 और स्टीफन फ्लेमिंग ने 395 मैच अपने देश की ओर से खेले हैं. 36 वर्षीय टेलर न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी हैं.

माउंट मोनगानुई में हो रहे पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाक के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए सिर्फ 13 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया. टॉम लाथम चार रन बनाकर पारी की तीसरी गेंद पर ही रवाना हो गए जबकि टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने 120 रनों की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला.

टेलर ने अपने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया और 70 रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर आउट हुए. दूसरी ओर अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहे विलियमसन ने शानदार वापसी की है. दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विलियमन अपने 22वें शतक से सिर्फ छह रन दूर हैं और 94 रन बनाकर नाबाद हैं.



Herald