Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली मुलाकात में अनुष्का को देख नर्वस हो गए थे कोहली, शूटिंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट और सिनेमा का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। कई मशहूर क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं को अपना दिल देकर उनसे शादी कर चुके हैं। ऐसी ही एक जोड़ी क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की है, जिसे लोग 'विरुष्का' कहकर भी पुकारते हैं। इन दिनों अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी खुलकर इंजॉय कर रही हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में लगी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली भी अपने बच्चे से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 के पहले महीने में ही अनुष्का और विराट के घर उनका नन्हा मेहमान आ जाएगा।


विराट और अनुष्का के फैंस भी इस कपल के न्यू बेबी से मिलने के लिए उत्साहित हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के मैदान पर हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर दिखने वाले विराट कोहली, अनुष्का से पहली पहली मुलाकात में बहुत नर्वस हो गए थे? विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब दोनों एक शैम्पू के विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रह थे। इससे पहले विराट ने किसी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया था।


वह सेट पर अनुष्का के सामने काफी नवर्स हो गए थे। एक इंटरव्यू में विराट ने बताया, 'मैं अनुष्का से पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग में मिला था। ये शूटिंग तीन दिन तक चली थी। मेरे मैनेजर ने बताया था कि आपको यह विज्ञापन अनुष्का के साथ करना है। ये सुनकर तो मैं बहुत नर्वस हो गया था। मैंने कहा कि वे एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। मैं उनके साथ कैसे एक्टिंग कर पाऊंगा। मेरे मैनेजर ने मुझे समझाया कि सब ठीक होगा, स्क्रिप्ट मजेदार है। लेकिन मैं फिर भी बहुत नर्वस था। विराट ने बताया था कि शूटिंग के दौरान अनुष्का ने हील पहन रखी थी और इस वजह वह ज्यादा लंबी लग रही थीं।


इस बात पर विराट ने वहां एक जोक क्रेक कर दिया दिया। विराट ने कहा कि इसे सुनकर अनुष्का को अजीब लगा और इस वजह से वह और भी ज्यादा नर्वस हो गए। इस विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ही विराट और अनुष्का की दोस्ती हो गई और फिर दोनों मिलने-जुलने लगे। कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2017 में इटली में शादी कर ली।



Herald