

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में हार्दिक पंड्या हीरो बनकर सामने आए। उन्होंने 22 गेंद पर 42 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक ने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का एक जबरदस्त कैच भी लपका। उस कैच ने मैच का रुख मोड़ दिया।भारत की ओर से 18वां ओवर लेकर युजवेंद्र चहल आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने फिर से बड़ा शॉट लगाया। उन्हें लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद को मारा, लेकिन वह खड़े हार्दिक ने कैच ले लिया। गेंद दो बार उनके हाथों से उछली, लेकिन तीसरी बार उन्होंने इसे पकड़ लिया। हार्दिक ने पिछले मैच में भी शानदार कैच लिया था।

अपनी शानदार पारी के कारण मैन ऑफ द मैच बने हार्दिक पांड्या ने रविवार को कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलना चाहिए था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 195 रन का लक्ष्य दिया था जिसे भारत ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाकर हासिल कर लिया।
Finally.. What an Outstanding Bowling by @yuzi_chahal
— Puskar Gupta ???????? (@puskarguptaind) December 6, 2020
and Fumbling catch by @hardikpandya7
#INDvAUS #IndianCricketTeam #indvsaus2020 #India #AusVSINDT20 #yuzi #HardikPandya pic.twitter.com/Yi09ygC1K0
पांड्या को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया लेकिन पांड्या ने कहा कि नटराजन को यह पुरस्कार मिलना चाहिए था जिन्होंने चार ओवर में मात्र 20 रन देकर दो विकेट लिए थे। पांड्या ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की और हमें सिर्फ सकारात्मक रहना था। मेरे ख्याल से नटराजन को मैन ऑफ द मैच मिलना चाहिए था क्योंकि सिडनी में गेंदबाज संघर्ष करते हैं लेकिन उन्होंने यहां अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
Herald