Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जस्टिन लैंगर का बड़ा बयान, कहा - कोहली को रोकने के लिए हमारे पास खास प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने 17 दिसंबर से एडिलेड में खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है। लैंगर ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। वह (कोहली) एक शानदार खिलाड़ी हैं। एक बेहतरीन कप्तान हैं।

मैंने यह बात कई बार कही है कि मेरे अंदर कोहली को लेकर काफी सम्मान है, लेकिन हमने उनके खिलाफ एक बहुत ही अच्छी रणनीति तैयार की है क्योंकि इस बात का अंदाजा हम सभी को है कि वह एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के लिए कितना महत्व रखते हैं। हमें अपनी योजना को सही तरीके से अमल में लाना होगा। उम्मीद करते हैं कि हम उनको रन बनाने से रोकने में कामयाब रहेंगे।


उन्होंने कहा, ‘दिन के अंत में जो बात सबसे ज्यादा असर छोड़ने वाली है, वो स्कोर बोर्ड पर लगा रन ही होता है। उम्मीद करते हैं कि हम अपनी योजना को सही तरीके से चला पाएंगे। अब तक हम उनका काफी कुछ देख चुके हैं और उनको भी हमारी टीम का काफी कुछ देखने को मिला है। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मुकाबला होने वाला है।ऑस्ट्रेलिया ने भारत से ज्यादा गुलाबी गेंद मैच खेले हैं लेकिन लैंगर का कहना है कि उनकी टीम को इस वजह से कोई फायदा नहीं मिलेगा।



Herald