Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जमानत मिलने के बाद सुरेश रैना ने दिया ये बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना मंगलवार को एक बड़ी मुश्किल में फंस गए. उन्‍हें मुंबई पुलिस ने एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों सहित गिरफ्तार किया. बाद में सुरेश रैना को जमानत मिल गई. हालांकि सुरेश रैना ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्‍हें समय और प्रोटोकॉल के बारे में जरा सा भी अंदाजा नहीं था.

सुरेश रैना और उनकी मीडिया टीम की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया कि दिल्‍ली के लिए उड़ान भरने से पहले सुरेश रैना को उनके एक दोस्‍त ने फटाफट डिनर के लिए आमंत्रित किया था. उन्‍हें स्‍थानीय समय और प्रोटोकॉल के बारे में नहीं पता था. मगर जल्‍द ही इस पर ध्‍यान जाने के बाद उन्‍होंने प्रक्रियाओं का पालन किया और दुर्भाग्‍य से हुई इस गलती पर पछतावा किया. रिलीज में कहा गया कि रैना हमेशा नियमों का पालन करते हैं और भविष्‍य में भी वह इन नियमों का पालन करना जारी रखेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने रात करीब ढाई बजे अंधेरी स्थित जेडब्‍ल्‍यू मैरियट होटल में ड्रैगनफ्लाइ क्‍लब में छापा मारा, जहां पार्टी चल रही थी. वहां पर सुरेश रैना के अलावा गुरु रंधावा और सुजैन खान को गिरफ्तार किया. बाद में उन्‍हें जमानत मिल गई थी. पार्टी कर रहे बाकी लोग भागने में सफल रहे.



Herald