

स्पोर्ट्स डेस्क। वीरेंद्र सहवाग अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो असकर खिलाड़ियों पर फनी कमेंट्स करते हुए नजर आते हैं. शिखर धवन के जन्मदिन पर वीरू ने उन्हें ऐसी बधाई दी जिसे शायद वो कभी नहीं भूल पाएंगे. सहवाग ने शिखर धवन को उनके 35वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। सहवाग ने शिखर धवन की एक बहुत पुरानी फोटो को शेयर किया है और उनके लिए एक अनोखा मैसेज भी लिखा है। धवन इस समय भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद है और वनडे सीरीज में वह अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। टीम इंडिया के गब्बर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। धवन की गिनती भारत के उन बल्लेबाजों में की जाती है, जिन्होनें अपने खेल से कई बार टीम को जीत दिलाई है, देश ही नहीं, विदेशों में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। अपने खेल के साथ धवन अपने फनी नेचर के लिए भी टीम में बहुत मशहूर है

सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर धवन की एक बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा खुश रहने वाले इंसान को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत तारीफ करता हूं। शिखर धवन ससुराल में खूब रन बनाकर आओ बाकी बचे मैचों में भी और हर खुशी मनाओ। तुमको सेलिब्रेशन करने के बहुत से मौके मिले, इतने कि जांघे लाल हो जाए।' सहवाग के इस खास स्टाइल में दी गई जन्मदिन की बधाई को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।
शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान 3 मैचों में 40 के औसत से 120 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतीय पारी भी शामिल थी। हालांकि, वह पहले टी20 मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। बता दें कि धवन ने अपने वनडे करियर का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही साल 2010 में किया था।
Herald