

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वयं को ‘नये भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला’ करार दिया जो पूरी उम्मीदों के साथ नयी चुनौतियों का सामना करने के लिये हमेशा तैयार रहता है. कोहली ने ग्रेग चैपल की इस टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही जिसमें पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा था कि वह ‘गैर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में सबसे अधिक आस्ट्रलियाई (मानसिकता वाला खिलाड़ी) है.’’ कोहली ने कहा, ‘मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि यह मेरी अपनी शैली है। जिस तरह से मेरा व्यक्तित्व और चरित्र है, मैं नए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मैं इसे इस तरह से देखता हूं।

उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में ऑस्ट्रेलियाई मानसिकता या इस तरह की तुलना की बात नहीं है। यह भारतीय क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने से जुडा है और पहले दिन से मेरा व्यक्तित्व ऐसा रहा है।’ कोहली ने कहा कि नए भारत का मतलब है जो किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराए।
'Ajinkya and I are on the same page and I’m sure he'll do a tremendous job in my absence,' says #TeamIndia Skipper @imVkohli on the eve of the first Test against Australia.#AUSvIND pic.twitter.com/S8fmUABfUC
— BCCI (@BCCI) December 16, 2020
उन्होंने कहा, ‘नया भारत चुनौतियां स्वीकार करता है और उसमें आशा और सकारात्मकता भरता है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने सामने आने वाली किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं।
Herald