Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही इस खिलाड़ी की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस की वजह से इस साल क्रिकेट को भारी नुकसान पहुंचा है. पिछले कुछ महीनों में क्रिकेट की वापसी को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और कुछ इंटरनेशनल सीरीज भी खेली गई हैं. आईपीएल के बाद इस महीने से ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग का आयोजन भी होने जा रहा है. लेकिन लीग की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.


बीबीएल के 10वें सीजन की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है. ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद मुजीब उर रहमान का कोरोना टेस्ट हुआ. मुजीब उर रहमान बिग बैश लीग के 10वें सीजन में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलने वाले हैं. ऑस्ट्रेलियाई पहुंचने के बाद से ही रहमान में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए. क्लब ने बताया कि, "स्पिनर ने अपने घर काबुल से आस्ट्रेलिया का सफर तय किया था. अनिवार्य क्वारंटीन के दौरान उनमें बीमारी के लक्षण दिखे थे.

क्वींसलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेरी स्वेनसन ने कहा है कि मुजीब का स्वास्थ्य क्वींसलैंड और हीट की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, "हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि टूर्नामेंट की अखंडता और खिलाड़ी का स्वास्थ्य अच्छा रहे. यह युवा खिलाड़ी हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका अच्छे से ख्याल रखा जाए. मुजीब बीबीएल में अपना तीसरा सीजन खेलेंगे. मुजीब उर रहमान के अलावा अफगानिस्तान के एक और स्टार स्पिनर राशिद खान भी बीबीएल में हिस्सा लेंगे. राशिद खान ने इस साल आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया.



Herald