

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर काफी दबाव बनाया और आज भारत के 5 विकेट महज 49 रन के भीतर ही गिर गए.
⚔⚔⚔#AUSvIND pic.twitter.com/lhmMdk14mX
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2020
रवींद्र जडेजा ने आज 40 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए 132 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने जाने पहचाने अंदाज में बैट को तलवार की तरह हवा में लहराते हुए जश्न मनाया. वो 57 रन बनाकर आउट हुए. मिशेल स्टार्क ने उन्हें पैट कमिंस के हाथों कैच आउट करा दिया.
रवींद्र जडेजा के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद और शेयर किया गया. देखते ही देखते उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जड्डू ने इस तरह से जश्न मनाया हो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बार सीमित ओवर की सीरीज में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था.
Herald