Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया टीम में हैरिस को मिला मौका, भारत के खिलाफ कर सकते हैं ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। विक्टोरिया के मार्कस हैरिस को भारत के खिलाफ अगले सप्ताह एडिलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जबकि डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वॉर्नर दूसरे वनडे में ग्रोइन में लगी चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। वहीं पुकोवस्की ऑस्ट्रेलिया ए के लिए प्रैक्टिस मैच खेलते समय कनकशन(सिर में चोट) के शिकार हो गए थे।

लगातार चोट से परेशान ऑस्ट्रेलिया ने मारकस हैरिस को टेस्ट टीम में शामिल किया है. उन्हें विल पुकोवस्की की जगह टीम में रखा गया गया. पिछले दिनों भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दौरान पुकोवस्की को सिर में चोट लग गई थी. उधर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर पहले से ही एडिलेड टेस्ट से बाहर हैं. वो बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भी फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे.

28 साल के हैरिस ने भारत के खिलाफ ही साल 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था. 4 मैचों की 8 पारियों में उन्होंने करीब 37 की औसत से 258 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद एशेज सीरीज़ में वो बुरी तरफ फ्लॉप हो गए थे. इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाजों के सामने उन्होंने सरेंडर कर दिया था. 3 टेस्ट मैचों की 6 पारी में उन्होंने सिर्फ 58 रन बनाए थे. हालांकि कहा जा रहा है कि इसके बाद हैरिस ने अपनी टेक्निक पर काफी काम किया है.



Herald