Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेहान दारूवाला ने रचा इतिहास, फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने रविवार को ग्रां प्री के दौरान इतिहास रच दिया। वह फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गये। फॉर्मूला टू चैम्पियन मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय सत्र की अंतिम फॉर्मूला वन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस में शीर्ष पर रहे। रेयो रेसिंग के लिए ड्राइविंग कर रहे जेहान ने ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरुआत की और वह डेनियल टिकटुम के साथ थे. टिकटुम ने जेहान को साइड में करने की कोशिश की, जिससे शूमाकर दोनों से आगे निकल गए.


जेहान इसके बाद दोनों से पीछे हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संयम बरतते हुए अपनी पहली एफआईए फॉर्मूला टू रेस जीत ली. उनके जापानी साथी युकी सुनोडा दूसरे स्थान पर रहे, वह जेहान से 3.5 सेकेंड पीछे रहे, जबकि टिकटुम तीसरे स्थान पर रहे.जेहान ने कहा, ‘मुझे भारत में अपने लोगों को साबित करना था कि भले ही हमारे पास यूरोप में ड्राइवरों की तरह की समान सुविधाएं नहीं हों, लेकिन जब आप कड़ी मेहनत करो तो आप ग्रिड के मोड़ पर अच्छी चुनौती दे सकते हो,

माइकल शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर 18वें स्थान पर रहने के बावजूद 2020 चैम्पियनशिप जीतने में सफल रहे. शूमाकर ने 215 अंकों के साथ टाइटल जीता.



Herald