

स्पोर्ट्स डेस्क। तोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अपनी मंगेतर मलयेशिया की इली सिद्दीकी के साथ बुधवार को जालंधर में परिणय सूत्र में बंध गए। भारतीय टीम का बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र स्थित अभ्यास शिविर हाल ही में खत्म हुआ है। इली और मनप्रीत आठ साल से एक दूसरे को जानते हैं।

मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जब मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे.जालंधर के मीठापुर के रहने वाले मनप्रीत और इली का विवाह जीटीबी नगर गुरुद्वारे में संपन्न हुआ. कोरोना महामारी को ध्यान में सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शमशेद सिंह विवाह समारोह में शामिल हुए.
भारतीय टीम का बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र स्थित अभ्यास शिविर हाल ही में खत्म हुआ है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी इसी केंद्र पर थे. मनप्रीत समेत छह हॉकी खिलाड़ी अगस्त में कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे.Viah di vadhaiyan????????????
— Team India (@WeAreTeamIndia) December 17, 2020
Happy '????' Wedding @illisaddique and @manpreetpawar07????????❤️
Wishing you a lifetime full of love, happiness and hockey! pic.twitter.com/1OeNtR1iWm
Herald