Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग का कोहली पर तंज- टीम बदलने की आदत, तीसरे मैच में मिल सकता है पांडे को मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच आज दोपहर 1:40 बजे से सिडनी में खेला जाएगा. वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. ऐसे में भारतीय टीम इस मैच के लिए टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी.


पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने कप्तान विराट कोहली की टीम में लगातार बदलाव की आदत पर तंज कसा है। सहवाग ने कहा कि उन्हें लगता है कि सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में संजू सैमसन की जगह मनीष पांडे को मौका मिल सकता है। सहवाग ने कोहली की टीम में बदलाव करते रहने की आदत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारत को कोई बदलाव करने की जरूरत है। लेकिन हो सकता है कि मनीष पांडे अगर फिट हों तो उन्हें खेलने का मौका मिले, लेकिन फिर वह किसकी जगह खेलेंगे। मुझे सिर्फ एक बदलाव दिखाई देता है। संजू सैमसन को दो मैच मिले हैं और उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।


विराट कोहली को दो मैचों के बाद टीम में बदलाव करने की आदत है, तो हो सकता है कि इस मैच में हमें यह देखने को मिले। इस बात पर हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की राय जरा अलग है। कैफ संजू सैमसन को हटाने की राय के खिलाफ हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सैमसन ने भले ही ज्यादा रन न बनाए हों लेकिन वह क्रीज पर बहुत अच्छा खेलते नजर आए थे।



Herald